फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के सहारे स्थानीय स्तर पर पहुंचा कोरोना वायरस, आजमगढ़ में मिला एक और मरीज

Tue, 07 Apr 2020 12:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के सहारे आजमगढ़ में पहुंचा करोना वायरस का संक्रमण स्थानीय लोगों तक पहुंच चुका है। इसकी पुष्टि मंगलवार को केजीएमयू लखनऊ की ओर से जारी रिपोर्ट से हुई। रिपोर्ट के अनुसार शिवालिक फार्मेसी कॉलेज में 60 वर्षीय बुजुर्ग को कोराना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर का रहने वाला है। ये उसी मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता था, जहां तीन बाहरी तब्लीगी जमात के लोग रुके थे।

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकले तब्लीगी जमात के सहारे कोरोना संक्रमण जिले में प्रवेश कर चुका है। मुबारकपुर के नयापुर सिकठी मदरसे में निजामुद्दी मरकज से लौटे सात जमातियों के मिलने पर मदरसे के केयरटेकर और संचालक समेत नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। सभी को क्वारंटीन करने के बाद जांच कराई गई।

विज्ञापन

इसमें तीन जमातियों में कोरोना संक्रमण की पिछले शुक्रवार को पुष्टि हुई थी। इसमें एक आंध्र प्रदेश, एक तेलंगाना और एक गाजियाबाद का शामिल था। इसके साथ ही मदरसे में नमाज पढ़ने वाले 17 लोगों को भी शिवालिक हॉस्पिटल में क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल भेजा गया। सैंपल में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना से संक्रमित पाया गया। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

बुजुर्ग मुबारकपुर के नयापुर सिकठी निवासी बताया जा रहा है। इससे एक स्थानीय में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से कस्बे में हड़कंप की स्थिति है। लोग डर के मारे अपने घरों में कैद हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 64 टीमों का गठन कर पूरे कस्बे और तीन किमी के दायरे में रहने वालों की स्क्रीनिंग और सैनेटाइजेशन की बात कही गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल में कोरोना वायरस के अब तक 19 मामले सामने आ चुके हैं। आजमगढ़ में अब कोरोना मरीजों की संख्या चार हो गई है। वाराणसी में भी 6 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चार का इलाज चल रहा है। गाजीपुर जिले में भी चार मामले सामने आ चुके हैं। मिर्जापुर में दो, जौनपुर में तीन मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें