फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: बीएचयू में ऑफलाइन क्लास बंद, हॉस्टल भी खाली होंगे, बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर फैसला

Mon, 22 Mar 2021 10:30 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
BHU Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएचयू में ऑफलाइन क्लास को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यहां केवल ऑनलाइन क्लास ही चलेगी। इसके अलावा छात्रों से हॉस्टल खाली करने को भी कहा गया है। इसमें किताब सहित अन्य अध्ययन सामग्री साथ लेकर घर जाने को कहा गया है, जिससे कि घर रहने के दौरान उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो। विश्वविद्यालय में सोमवार की शाम कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला हुआ। 

विज्ञापन


केंद्रीय कार्यालय कमेटी कक्ष में हुई बैठक में कोरोनाकाल में विश्वविद्यालय की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। विश्वविद्यालय के छात्रों के संक्रमित होने और अस्पतालों में भी संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से यह निर्णय लिया गया। छात्रों के लिए होली की छुट्टियां 23 मार्च से करने के साथ ही होली अवकाश के दौरान भी केवल ऑनलाइन क्लास ही चलाए जाएंगे। अगले आदेश तक विश्वविद्यालय में सभी प्रकार की ऑफलाइन कक्षाएं भी बंद रहेंगी।

Trending Videos

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि छात्रावासों में कोई मिलन समारोह के आयोजन भी नहीं कराए जाएंगे। साथ ही यह भी कहा गया है कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में इसमें और भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल छोड़कर घर चले जाए।

इसमें उनसे किताब सहित अन्य अध्ययन सामग्री साथ लेकर जाने को कहा गया है। जिससे कि स्थिति बिगड़ने की स्थिति में वे ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कार्यालय और अन्य कार्य पूर्व निर्धारित आदेशों के अनुसार संचालित होते रहेंगे और संकाय सदस्य हमेशा की तरह अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।  

अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी समीक्षा
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छात्रों की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा सकती है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में संक्रमण और इससे जुड़े हालातों को ध्यान में रखते हुए अप्रैल के पहले सप्ताह में स्थिति की समीक्षा की जाएगी। निर्णय के बारे में विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से इन निर्णयों के बारे में छात्रों के माता-पिता / अभिभावकों को भी सूचना दी जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें