जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों के सैंपल जल्द ही लिए जाएंगे। साथ ही उनके घर के आसपास बैरिकेडिंग कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुछ और हॉटस्पॉट भी बनाए जा सकते हैं।
वाराणसी में अब तक 14 हॉटस्पॉट बनाए जा चुके हैं। जिनमें मदनपुरा, लोहता, गंगापुर, बजरडीहा, नक्खीघाट, पितरकुंडा, मढौली, सप्तसागर, मुकीमगंज, काशीपुरा, रेवड़ी तालाब, काजीपुरा खुर्द, संजय नगर पहड़िया क्षेत्र शामिल हैं।
29 दिन में 50 मामलों ने बढ़ाई चिंता
जिले में एक के बाद एक कोरोना मरीजों के बढ़ने से संख्या 52 तक पहुंच गई है। आंकड़ों की बात करें तो 21 मार्च को पहला और 28 मार्च को दूसरा संक्रमित मिला। इसके बाद सभी 50 मामले अप्रैल में ही मिले हैं। पिछले 6 दिनों की बात की जाए तो 33 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को सात और शनिवार को आठ, रविवार को तीन और मंगलवार को 12 नए मरीज मिले। अब बुधवार को भी तीन नए मरीज मिले हैं।
इसमें छह डिस्चार्ज होकर घर चले गए हैं, दो की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उन्हें मेडिकल क्वारंटीन किया गया है। जबकि गंगापुर में एक मरीज की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी। 40 का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। इन तीनों को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।