सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया। एक से अधिक कोरोना संक्रमित वाले इलाकों को हॉटस्पाट घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि जनपद में 22 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आए संदिग्धों को चिह्नित करने के लिए सर्वे टीम लगा दी गई है।
जौनपुर में 540 हुए कोरोना मरीज :
जौनपुर जिले में मंगलवार को कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिले थे। चारों मुंबई से आए थे। पीड़ितों में तीन सगे भाई-बहन भी शामिल हैं। उनकी उम्र 12 से 14 साल है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में मरीजों की कुल संख्या 540 हो गया है। एक्टिव केस 71 हैं।
आजमगढ़ में 233 कोरोना संक्रमित :
आजमगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या 233 पहुंच गई है। वहीं 56 अभी भी सक्रिय मरीज है। सात मरीजों की मौत हो चुकी है और 170 ठीक हो चुके हैं।