फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इस जिले में तेजी से बढ़ रही कोरोना मामलों की संख्या, परिवार में तीन लोगों समेत सात और संक्रमित

Sun, 28 Jun 2020 10:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शनिवार को सात और लोगों को रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 226 पहुंच गई है। इसमें 52 अभी भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि नए संक्रमितों में तीन शहर के सिधारी में मिले हैं और एक ही परिवार के हैं। इस परिवार में कुछ दिनों पहले एक मेडिकल स्टोर संचालक संक्रमित मिले थे। इसके बाद परिवार की सैंपलिंग कराई गई थी। इसमें एक विद्यालय के प्रबंधक, उनके पुत्र और भाई संक्रमित मिले हैं।


इसके साथ ही फूलपुर के हथनौरा खुर्द में एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वो सीएसी के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर काम करता है। मिर्जापुर ब्लॉक के मुंडियार में एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये गुड़गांव से 18-19 दिन पहले आया था। पिछले दिनों गांव में एक महिला के संक्रमित मिलने पर इसने भी अपनी सैंपलिंग कराई थी। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

युवक के गांव को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए जहां बैरीकेडिंग की गई है, वहीं इसका मकान है। बैरीकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मी यहीं पर रुकते भी थे। तरवां के नवरसिया में एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये पिछले दिनों संक्रमित मिले युवक की भाभी है और आशा बहू भी है। आशा के संक्रमित मिलने से गांव के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

उधर, मेजनाजपुर के नारायणपुर के पिता-पुत्र कार से दिल्ली से आ रहे थे। दोनों ने दिल्ली में अपनी जांच करा रखी थी। शनिवार को यहां पहुंचने से पहले रास्ते में उन्हें पता चला कि पुत्र पॉजिटिव है। सीएचसी प्रभारी से संपर्क करने पर पुत्र को आइसोलेट करा दिया गया है। पिता को लालगंज में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 226 पहुंच गई है। इसमें एक्टिव केस 52 हैं। 167 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सात मरीजों की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें