बताया जा रहा है कि रश्मि नगर लंका निवासी जिस महिला की मौत हुई है वो बीएचयू के हृदय रोग विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी हैं। सीएमओ ने बताया कि कमलापति इंटर कॉलेज में अस्थाई जेल में 16 कैदी, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में 36 वर्षीय और गैलेक्सी हॉस्पिटल में 60 वर्षीय पुरुष के साथ ही रामकृष्ण मिशन लक्सा में 35 वर्षीय पुरुष और पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी, पीएसी जवान के साथ ही नगर निगम कर्मचारी और उनके संपर्क में कुल 5 लोग संक्रमित हुए हैं।
इसके साथ ही गुप्ता इन होटल में पांच, गोपाल मंदिर चौखम्भा में एक, बीएचयू डॉक्टर्स इन्क्लेव, कबीरचौरा, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 55 वर्षीय पुरूष, हनुमान घाट भेलूपुर में दो साल की बच्ची, नगवा में 7 साल का बच्चा, होमी भाभा हास्पिटल में 25 वर्षीय महिला, हंस आश्रम सामने घाट पटेल नगर में एक, पीएचसी दांदूपुर में दो लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रविवार को कुल 26 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया। नए मरीजों के मिलने के बाद अब जिले में कुल संक्रमित 2085 मरीज हो गए हैं, जिसमें 855 के डिस्चार्ज, 42 के मौत के बाद 1188 एक्टिव केस रह गए हैं।