फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: 'आओ दीप जलाएं, चलें उजालों की ओर', प्रधानमंत्री की काशी हुई तैयार

Sun, 05 Apr 2020 09:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Needpix.com
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को दीप जलाने के आह्वान पर हाथ से हाथ जुड़ने लगे हैं। काशी की जनता अपने सांसद की अपील पर एकजुट होकर दीप जलाने की तैयारियों में जुट गई है। कोई गीत के माध्यम से तो कोई अपनी कला के माध्यम से लोगों से दीप जलाने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन


कवियित्री प्रियंका अग्निहोत्री ने स्वरचित कविता आओ दीप जलाएं, चलें उजालों की ओर। मरहमी हाथ बढ़ाएं, रूह के छालों की ओर...के माध्यम से काशी की जनता से दीप जलाने का आह्वान किया है। 

वहीं सेंट जांस मढ़ौली की कक्षा पांच की छात्रा रिद्धि त्रिपाठी ने भी कविता रची है। हम सबने मिलकर ठाना है, कोरोना को हराना है। पांच अप्रैल को रात नौ बजे मिलकर दीप जलाना है...। की रचना से लोगों से अपील की है। विश्व शांति सद्भाव संस्थान की ओर से डॉ. केशरी नारायण त्रिपाठी, धीरेंद्र पांडेय, अतुल श्रीवास्तव, डॉ. राही, शरद यादव, डॉ. बनवारी सिंह ने जनता से दीप जलाकर एकता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कमलाकांत उपाध्याय ने काशीवासियों से अपील की है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सुरक्षित रहें। प्रधानमंत्री के आह्वान पर रात को 9 बजे घरों की रोशनी बंद कर दें। 9 मिनट तक मोमबत्ती, दीया, टॉर्च अथवा मोबाइल का टार्च जलाकर प्रकाश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें