फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में कोरोना के दो मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 37

Sun, 07 Jun 2020 09:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में रविवार को एक प्रवासी समेत कोरोना के दो मरीज मिले। इसमें एक चुनार के पिरल्लीपुर का रहने वाला है, जो केजीएमयू, लखनऊ में भर्ती है। दूसरा, सीखड़ ब्लॉक के विदापुर गांव का निवासी है। वह पुणे से लौटा था। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई। इनमें से 24 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 13 हैं। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि दो कोरोना संक्रमितों में एक चुनार के पिरल्लीपुर निवासी युवक है। वह कई जगह से होते हुए लखनऊ पहुंचा था। वहीं उसकी जांच हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे केजीएमयू में भर्ती कर लिया गया। युवक काफी पहले से बीमार चल रहा था।

 

विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
वाराणसी से इलाज कराने वह लखनऊ पहुंचा और वहीं कोरोना सैंपल की जांच होने पर वह पाजिटिव पाया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि युवक 15 मई को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराने गया था।

वहां आराम न मिलने पर वह बीएचयू पहुंचा। वहां से  सुधार न होने पर वह पांच जून को  केजीएमयू पहुंचा था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग युवक के परिजन और उसके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रहा है। दूसरा संक्रमित सीखड़ ब्लॉक के विदापुर गांव का है। वह पुणे से लौटा था। दो जून को उसका सैंपल जांच के लिए लिया गया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें