फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ का युवक आजमगढ़ के निजी अस्पताल में मिला कोरोना वायरस पॉजिटिव, भदोही में दो संक्रमित

Thu, 04 Jun 2020 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आजमगढ़ में गुरुवार दोपहर तक तो किसी मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टी नहीं हुई, लेकिन मऊ जिले का एक युवक आजमगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती था, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये मऊ के अमिला, घोषी का रहने वाला है।

विज्ञापन

आजमगढ़ रैदोपुर स्थित निजी अस्पताल में एक जून को उसकी सैंपलिंग हुई थी। अब संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि इस संबंध मऊ जनपद के सीएमओ को पत्र लिखा जा रहा है।


मऊ जिले के घोषी थाना क्षेत्र के अमिला निवासी 23 वर्षीय युवक को मल्टीपल शुगर आदि की समस्या है। उसके झटके भी आते और बुखार आने की समस्या बताई गई थी। इसे 31 मई को शहर के रैदोपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक जून को उसका कोविड-19 टेस्ट हुआ था। तीन जून को वो अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घरचला गया था। गुरुवार को उसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही हड़कंप मच गया। जिस वार्ड में मरीज भर्ती था उसे सैनिटाइज करातक सील कर दिया गया।

विज्ञापन

साथ ही संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को होल्डिंग वार्ड में क्वारंटीन कर दिया गया। तीन स्टाफ की सैंपलिंग की गई है। चिकित्सक दंपती को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसी अस्पताल में मंगलवार को मेंहनगर के बसिला निवासी एक और पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया मरीज को आइसोलेट करने और कांटैक्ट ट्रेसिंग के लिए सीएमओ मऊ को लिखा गया है।

भदोही में दो मरीज मिले :
भदोही जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले। ज्ञानपुर ब्लॉक के वेदपुर और डीघ ब्लॉक के रामकिशुनपुर बसहीं गांव निवासी दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों मुंबई से लौटे थे। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 45 हो गई। इनमें तीन की मौत हो चुकी है, जबकि सात स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 35 हैं।

डीघ क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसहीं गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति मुंबई में बिजली वायरिंग का काम करता था। 29 मई को वह गांव आया था। लखनऊ तक ट्रेन से सफर करने के बाद गोपीगंज तक बस से यात्रा की थी। उसी दिन उसका स्वैब जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को दोपहर में रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव पाया गया।

ज्ञानपुर ब्लॉक के वेदपुर गांव का 36 वर्षीय युवक 21 मई को मुंबई से लौटा था। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद 29 मई को उसका स्वैब जांच के लिए भेजा गया था। दोनों को होम क्वारंटीन किया गया था। अब दोनों मरीजों को मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर भेज दिया गया है। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक दोनों गांवों में स्वास्थ्य टीम भेज दी गई है। 
विज्ञापन

सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों लोग मुंबई से आए हैं। 29 मई को उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार को दोपहर में रिपोर्ट आई तो दोनों पॉजिटिव पाए गए। जांच के बाद दोनों को होम क्वारंटीन किया गया था। अब दोनों मरीजों को मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें