फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दो पुलिसकर्मी समेत 18 कोरोना संक्रमित मिले, भदोही में सात मरीज मिले 

Mon, 13 Jul 2020 04:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र /भदोही /मऊ
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में सोमवार को 18 लोग कोरोना पाजिटिव मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 101 हो गई। सात लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है। सीेएमओ के मुताबिक, 18 कोरोना पाजिटिव मिले। इनमें दो पुलिसकर्मी, एक शिक्षिका, खनन विभाग के दो कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


खनन विभाग के एक कर्मचारी की पत्नी व उनकी 12 वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। राबर्ट्सगंज स्थित जिस शेल्टर हाउस को अस्थायी कारागार बनाया गया है, वहां रह रहे एक 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई है। कोरोना के एक्टिव केस अब 53 हो गए हैं, जबकि स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 48 हो गई है। 

भदोही में सोमवार को डीघ सीएचसी के लैब टेक्नीशियन और ग्राम पंचायत अधिकारी समेत सात कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 212 हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सभी संक्रमितों को भदोही स्थित एक्सपो मार्ट में आइसोलेट किया जा रहा है।

 स्वास्थ्य विभाग के पास सोमवार को 276 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 269 निगेटिव और सात पॉजिटिव मिले। इसमें डीघ ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन और ग्राम पंचायत अधिकारी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग में संक्रमित होने वालों की संख्या 10 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार अब तक 9,231 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसमें 8,603 की रिपोर्ट आ चुकी। 628 की रिपोर्ट बाकी है। सोमवार को 319 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन

मऊ में दिल्ली से लौटा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव

मऊ में सोमवार को कोरोना का एक मरीज मिला। अब संक्रमितों की संख्या 260 हो गई। इसमें एक्टिव मरीज 135 हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रानीपुर ब्लॉक के असलपुर निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवक पांच जुलाई को दिल्ली से लौटा था।

वह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड है। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज को कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ उसके संपर्क में रहने वाले 12 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है। बताया कि 122 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें