फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जहां मिले कोरोना वायरस के मरीज, उन इलाकों में लगाया कर्फ्यू

Sun, 05 Apr 2020 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मदनपुरा में पुलिस तैनात। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बनारस में पहली मौत की पुष्टि के बाद चार इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। गंगापुर कस्बे का कपड़ा दुकानदार कोलकाता से लौटा था और बीमार होने पर बीएचयू में भर्ती कराया गया था। तीन अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी और चार अप्रैल को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

विज्ञापन


वहीं, बजरडीहा की महिला 16 मार्च को सऊदी अरब से आई थी। उसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर मदनपुरा, लोहता, गंगापुर और बजरडीहा में कर्फ्यू लगाया गया है। पूरे इलाके को सील किया गया है। किसी को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

उधर, रविवार को अभी तक किसी जमाती को पुलिस ने पकड़ कर अस्पताल भी नहीं पहुंचाया है। नई दिल्ली से वापस लौटे जमातियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

पूर्वांचल में 18 कोरोना वायरस के मामले
पूर्वांचल में कोरोना वायरस के अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं। आज वाराणसी और गाजीपुर में दो-दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक 55 वर्षीय शख्स की मौत हो तीन अप्रैल को हो गई थी, जिसकी रविवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। शनिवार को मिर्जापुर-गाजीपुर में दो मामले सामने आए। शुक्रवार को वाराणसी में तीन नए मामले सामने आए और आजमगढ़ में भी तीन नए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें