शहर में स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही निश्चित तौर पर खतरे की घंटी है। इसके बाद भी न तो महकमा ही इस लापरवाही की ओर ध्यान दे रहा है न ही जिला प्रशासन का ही ध्यान इस लापरवाही की तरफ जा रहा है।
24 घंटे में कांटैक्ट ट्रेसिंग व सैंपलिंग का है निर्देश
पॉजिटिव मरीज के कांटैक्ट ट्रेसिंग व सैंपलिंग के लिए 24 घंटे का समय निर्धारित है। लेकिन जिले में स्वास्थ्य विभाग शायद ही कहीं 24 घंटे के अंदर काटैक्ट ट्रेसिंग व सैंपलिंग की कवायद 24 घंटे के अंदर की है। कालीनगंज मोहल्ले में पॉजिटिव मरीज को मिले 60 घंटे हो गए है और अब तक महकमे की टीम सैंपलिंग के लिए नहीं पहुंची है। वहीं परिवार के लोग कई बार सैंपलिंग कराए जाने को लेकर महकमे के जिम्मेदार लोगों को फोन भी कर चुके है।
सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे में काटैक्ट ट्रेसिंग व सैंपलिंग का निर्देश है लेकिन मरीज ज्यादा हो जाने पर कुछ दिक्कतें आती है फिर भी पूरा प्रयास रहता है कि अगले दिन पॉजिटिव मरीज के परिवार के लोगों की सैंपलिंग करा ली जाए। चूंकि रविवार को दिन भर बरसात हो रही थी, जिसके चलते सैंपलिंग की रफ्तार कुछ धीमी हुइ है। टीम कई जगहों पर लगी है। कालीनगंज के पॉजिटिव मरीज के परिजनों की सैपलिंग अब सोमवार को कराई जाएगी।