वाराणसी में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। मंगलवार को भी 21 संक्रमित मिले। इसके अलावा चंदौली में भी 19 लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए। ये सभी लोग प्रवासी हैं। आजमगढ़ में मिले 18 संक्रमितों में 17 प्रवासी हैं। इनमें पति-पत्नी और पुत्र भी शामिल हैं। ठेकमा में तीन, तरवां में तीन, रानी की सराय में चार, हरैया में तीन, मार्टींनगंज में दो और पवई, अतरौलिया, कोयलसा में एक-एक संक्रमित मिले हैं। गाजीपुर में 17 मरीज मिले, जिसमें 14 प्रवासी हैं. जबकि शेष तीन संपर्क में आने की वजह से बीमार हुए हैं। संक्रमितों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इनकी सैंपलिंग 19 तथा 20 जून को की गई थी। जिले की आठ दिनों में 117 मरीज मिले है।
बलिया में के विकास खंड सीयर के पिपरौली बड़ागांव में एक, अवाया में दो और सरया डिहू भगत में एक पॉजिटिव केस मिला। विकास खंड मुरली छपरा के बाबू के शिवपुर में एक, बेलहरी ब्लाक के बड़की बेलहरी में एक, गड़वार ब्लाक के बलेजी में एक तथा रेवती ब्लाक के रजौली में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी का सैंपल 17 जून को लिया गया था। मिर्जापुर में चार लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसमें से एक युवक की रिपोर्ट दिल्ली से आई है। इनमें दो दिल्ली और एक कोलकाता से लौटने आए लोग हैं। चौथा युवक नगर के एक होटल का है। मऊ के सहादतपुरा निवासी किशोरी कोरोना पॉजिटिव मिली। किशोरी कुछ दिन पहले इलाज कराने बीएचयू गई थी। किशोरी टीबी की मरीज है।
जिला कुल मरीज कुल मौतें
वाराणसी 364 13
गाजीपुर 306 2
मिर्जापुर 73 2
चंदौली 103 1
बलिया 98 1
सोनभद्र 34 00
जौनपुर 493 9
आजमगढ़ 198 6
भदोही 115 4
मऊ 86 2