बायोमैट्रिक के स्थान पर पुलिस कर्मियों की हाजिरी रजिस्टर पर शुक्रवार से की जाने लगी है। बायोमैट्रिक मशीन बंद किए जाने और उस पर सूचना चस्पा होते ही कोरोना की दहशत पुलिस ऑफिस में नजर आने लगी है। एसपी ऑफिस ही नहीं कई स्कूलों व अन्य सरकारी कार्यालयों में भी बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी पर प्रतिबंध लग गया है। आने वाले दिनों में अन्य सरकारी कार्यालयों में भी ऐसा होने की संभावना जतायी जा रही है।
एसपी आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बायोमैट्रिक मशीन पर हाजिरी सिर्फ एहतियात के तौर पर ही प्रतिबंधित की गई है। कोरोना वायरस पर लगाम के तहत यह कवायद हुई है। इससे दहशत फैलाने जैसी कोई बात नहीं है, सिर्फ सतर्कता ही मुख्य उद्देश्य है।