फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में दो कोरोना योद्धा समेत मिले नौ संक्रमित, वाराणसी में रविवार को मिले 161 मरीज

Mon, 27 Jul 2020 10:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार की सुबह चंदौली जिले में कोरोना के 9 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस के 735 मामले हो गए हैं। वहीं पूर्वांचल के वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार से भी ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन

चंदौली के डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जिले में 9 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें से दो महिला और सात पुरूष हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें दो स्वास्थ्यकर्मी, एक फल विक्रेता है। तो वहीं चार वाराणसी में रह रहे हैं।


इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। इनके अलावा आज एल-1 से 32 व्यक्ति डिस्चार्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से चंदौली जिले में कोविड-19 के कुल 735 मामले हो गए हैं, जिनमें एक्टिव मामलों की संख्या 258 है और 470 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। सात कोरोना मरीजों की जिले में अब तक मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टिने की।

रविवार को मिले 500 से ज्यादा मरीज :
वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल में रविवार को कोरोना के 553 मामले सामने आए। जबकि वाराणसी में तीन और मऊ में दो मिलाकर कुल पांच लोगों की मौत भी हुई। इनमें वाराणसी में सबसे अधिक 161, गाजीपुर में 142, आजमगढ़ में 59, बलिया में 54, जौनपुर में 50, मिर्जापुर में 38, भदोही में 24, मऊ में 14 और सोनभद्र में 11 मरीज मिले। बैंक कर्मचारी, पीड़ितों में बंदी, पुलिसकर्मी, एंबुलेंस चालक शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें