वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब पहले की तुलना में लोग अधिक सतर्कता बरत रहे है। कोरोना को हराने के सपने को साकार करने में नई चुनौतियां भी आ रही हैं, लेकिन किसी तरह के खतरे को भूल पूरे जोश के साथ स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में लगे हैं। अमर उजाला के कॉलम में एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार सिंह मरीजो की सेवा में दिन रात लगे हैं।
मरीजों की सेवा से मिल रही खुशी
एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा जब से शुरू हुआ है तब से चुनौती बढ़ी है, लेकिन कभी कोई असुविधा नहीं हुई। यहां तक कि अवकाश भी कभी नहीं लिया। उनका कहना है कि मरीजों की सेवा और समर्पण में खुशी मिल रही है।
सतर्कता से ही जंग जीतना आसान
जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में जितना ही लोग सतर्क रहेंगे, उतना ही बचा जा सकेगा। ऐसा करने से इस जंग को आसानी से जीता जा सकता है। न केवल बाहर बल्कि घर में भी सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।