कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा किसको अधिक है। क्या टेंपरेचर बढ़ने के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा खत्म हो जाएगा। अगर कोई संक्रमित व्यक्ति घर के आसपास है तो कैसे बचाव करना चाहिए। इसकी कोई दवा भी है क्या। ऐसे ढेर सारे सवाल इन दिनों लोगों के मन में हैं, जिसका जवाब लोग जानना चाहते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ढेर सारे मैसेज वायरल हो रहे हैं।
चिकित्सक लोगों से किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देकर कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता और सजगता बरतने की अपील कर रहे हैं। कोरोना को लेकर आइएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर गोपाल नाथ से बातचीत में उन्होंने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दूरी बनाए रखने, सजग रहने की सलाह दी। बताया कि इसका पालन करने पर संक्रमण का खतरा कम रहता है।