फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : रिपोर्ट निगेटिव आने पर बीएचयू से नौ संदिग्ध किए गए डिस्चार्ज

Fri, 13 Mar 2020 11:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

बीएचयू के सरसुंदर लाल चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना के 13 संदिग्ध मरीजों में से नौ की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, वहीं अभी चार मरीज भर्ती हैं। इसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव है और तीन की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बीएचयू के सरसुंदर लाल चिकित्सालय और कबीर चौरा मंडलीय चिकित्सालय में भी मेडिकल टीम को हमेशा तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक डॉ. एसके माथुर ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बना दिए गए हैं। पूर्व चिकित्साधीक्षक प्रो. वीएन मिश्रा भी लोगों को कोरोना से बचने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें