फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे तक परेशान रहे यात्री, इंजन में तेल रिसाव की वजह से खड़ी डिब्रूगढ़ राजधानी

Fri, 13 Mar 2020 06:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में गुरुवार की रात ट्रांसफार्मर ऑयल का रिसाव हो गया। इससे इंजन फेल होने की आशंका को देखते हुए दूसरा इंजन लगाया गया। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही

विज्ञापन


डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार को आधी रात के बाद सवा एक बजे यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची। यहां इंजन के पायलट बदले गए। चार्ज लेते समय पायलट ने देखा कि इंजन के ट्रांसफार्मर का तेल रिस रहा है।

इस दौरान उसने इंजन आगे ले जाने से इनकार कर दिया। इंजन फेल होने की आशंका को देखते हुए इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। फिर आनन फानन में दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद ट्रेन रात सवा दो बजे रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें