फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ट्रेन न मिली तो मुंबई से बाइक से वाराणसी पहुंचा संदिग्ध, बीएचयू भेजा

Tue, 24 Mar 2020 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे हर कोई दहशत में है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने इसे रोकने के लिए कई बड़े फैसले ले लिए हैं। साथ ही ट्रेनों और बसों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस दौरान एक युवक ट्रेन में टिकट न मिलने से मुंबई से बनारस बाइक से आ गया। वह कोरोना का संदिग्ध बताया जा रहा है, इसस कारण वाराणसी में गांव के लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन


मुंबई से युवक 36 घंटे की यात्रा करके वाराणसी आया था। इस दौरान उसके साथ गाजीपुर का भी दोस्त था। युवक वाराणसी के गंगापुर क्षेत्र का रहना वाला है। लोगों ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी को दी। 

उपजिलाधिकारी ने जंसा पुलिस और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर के चिकित्सकों को निर्देशित किया। चिकित्सकों ने उसे जांच के लिए बीएचयू अस्पताल भेजा। उसे बुखार, खांसी की शिकायत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता है। मुंबई में जब कोरोना के मरीज मिलने लगे तो वह परेशान हो उठा। पहले तो ऑफिस जाना बंद कर दिया। हालात और बिगड़े तो घर लौटने की तैयारी कर ली। इसके लिए ट्रेन में रिजर्वेशन कराया लेकिन आखिरी वक्त में वह रद्द हो गई।

इसके बाद उसने गाजीपुर निवासी अपने दोस्त से सलाह की और 20 मार्च को दोनों लोग बाइक से ही घर के लिए चल पड़े। रास्ते में रुकते-रुकते युवक मुंबई से गंगापुर में अपने गांव 36 घंटे की यात्रा करके पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें