महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
साइबर लाइब्रेरी की सुविधाएं भी स्थगित कर दी गई है। जनसपंर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि शोध छात्र-छात्राओं को बताया कि जरूरत पड़ने पर सुपरवाइजर की अनुमति से लैब में जाएं अपने बचाव संबंधी सभी सुरक्षा उपायों का प्रयोग करें। इसके साथ ही सर सुंदरलाल अस्पताल में मरीजों, परिजनों से जरूरी होने पर ही अस्पताल आने को कहा गया है। ऐसी कोई भी जांच, चिकित्सकीय प्रक्रिया, ऑपरेशन, परामर्श आदि को कुछ दिन बाद कराएं जिसके लिए इंतज़ार करना संभव हो।
मंदिर में श्रद्धालुओं को किया जाएगा जागरूक
बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बैठक में निर्णय लिया है कि मंदिर परिसर के सभी नलों पर साबुन उपलब्ध कराया जाएगा और सुरक्षाकर्मी दर्शनार्थियों को हाथ धुलने के बारे में बताएंगे। श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे अनावश्यक भीड़ से बचें। कैंपस में आयोजित विवाह कार्यक्रमों में शामिल होने वालों की संख्या सीमित ही रखने की अपील की गई है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर।
- फोटो : अमर उजाला
पूविवि की परीक्षाएं स्थगित, शाही किला 31 तक बंद
जौनपुर जिले की पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 18 मार्च से दो अप्रैल तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। शाही किले को 31 मार्च तक पयर्टकों के लिए बंद कर दिया गया है। कई अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। मछलीशहर में अधिवक्ताओं ने बैठक कर सात दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है। जगह-जगह हवन-पूजन करके ईश्वर से इस महामारी की शांति की प्रार्थना की जा रही है।