इसके बाद इस सूचना को मऊ जिला अधिकारी के पास भेजा गया, उसमें बताया गया कि जिस गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी अशोक अग्रवाल अपने परिवार के साथ थे। उसमें 42 लोग और मौजूद थे, जो सभी मऊ रेलवे स्टेशन पर उतरे थे।
इसके बाद इसकी जानकारी होने के बाद मऊ जिला अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सीएमओ के साथ फौरन रेलवे स्टेशन पहुंचे। जिलाधिकारी ने 42 लोगों के संबंध में जानकारी पता करने के लिे रेलवे विभाग से संपर्क किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी 42 लोगों को ट्रैकिंग की जा रही है, ताकि यह संक्रमण की जांच करा कर पता लगाया जा सके कि कहीं 42 लोगों में कोई संक्रमित तो नहीं है। जिससे आगे बढ़ने वाली यह चैन रोकी जा सके।