फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: खाड़ी देशों से आने वाली फ्लाइट पर 31 मार्च तक रोक

Tue, 17 Mar 2020 07:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उड्डयन मंत्रालय के आदेश के बाद 18 मार्च शाम साढ़े पांच बजे के बाद किसी भी खाड़ी देश से यात्री के भारत आने पर रोक लगा दी गई है। इसको देखते हुए मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से शारजाह से वाराणसी आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल इमेज स्क्रीनिंग कैमरा से जांच की जाएगी। उसके बाद सभी यात्रियों को 24 घंटे के लिए मेडिकल की टीम सुरक्षित स्थान पर रोकेगी।

विज्ञापन


कोरोना के कहर के बाद से ही वाराणसी एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान और थाइस्माईल के विमान के अलावा सभी अंतरराष्ट्रीय विमान निरस्त होने के बाद सिर्फ शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और बैंकॉक से थाइस्माइल एयरवेज का विमान ही संचालित हो रहे है।

उड्डयन मंत्रालय के आदेश के बाद से 18 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे के बाद से खाड़ी देशों से आने वाले सभी यात्रियों के भारत आने पर 31 मार्च तक के रोक लगा दी गई है। इसको देखते हुए वाराणसी एयरपोर्ट पर पुलिस प्रशासन अलर्ट है और कई थाने की पुलिस भी एयरपोर्ट पर मौजूद है। अगर जांच के दौरान कोई भी कोरोना संक्रमित यात्री पाया जाएगा तो उसे तत्काल आइसोलेट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें