फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आज से होगा कोरोना टीके का ट्रायल, जानें टीकाकरण से जुड़ी अहम बातें

Tue, 05 Jan 2021 01:25 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Corona Vaccine - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत कब से होगी, इस तिथि पर तो कोई फैसला नहीं हुआ है लेकिन पांच जनवरी यानी आज से टीका लगाने का ट्रायल किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में इसके लिए छह जगहों का चयन किया गया है, जहां कुल 150 लोगों को बुलाया गया है। इसमें हर केंद्र पर 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों की जो सूची तैयार कराई गई है, उसे पोर्टल पर भी अपलोड किया गया है। आगे पढ़ें, इससे जुड़ी अहम बातें...

विज्ञापन
Trending Videos

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग भी तैयारी में जुट गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में इसके लिए चयनित तीन-तीन जगहों पर भी टीकाकरण संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, हालांकि पांच जनवरी को टीका तो किसी को नहीं लगेगा लेकिन इससे पहले की सभी प्रक्रिया का ट्रायल हो जाएगा। प्रभारी सीएमओ डॉ. एके मौर्या की अध्यक्षता में रविवार को सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में चयनित केंद्रों पर ट्रायल को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को इससे जुड़ी सभी बारीकियां भी बताई गईं। 

यहां होगा टीकाकरण का ट्रायल 

  • हेरिटेज हॉस्पिटल लंका 
  • जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी (सेवापुरी ब्लॉक )
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर (काशी विद्यापीठ ब्लॉक)
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा
 

ट्रायल से जुड़ी अहम बातें...

विज्ञापन

  1. सुबह 10 बजे से टीका लगाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। 
  2. हर केंद्र पर पांच-पांच कर्मचारियों की टीम की तैनाती रहेगी। 
  3. हर केंद्र पर एक एडिशनल सीएमओ, डिप्टी सीएमओ नोडल अधिकारी होंगे। 
  4. प्रतीक्षा कक्षा, टीकाकरण कक्षा, निगरानी कक्ष हर केंद्र पर होगा।
  5. टीकाकरण टीम समय से 45 मिनट पहले ही पहुंच जाएगी। 
  6. कोल्ड चेन सेंटर से वैक्सीन को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने का भी अभ्यास होगा।
  7. टीकाकरण के दुष्प्रभाव के लिए एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाईजेशन (एईएफआई) टीम रहेगी।

कोरोना से एक की मौत, 47 में संक्रमण की पुष्टि


वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण पर अब नियंत्रण दिखने लगा है लेकिन अभी भी कोरोना से होने वाली मौत पर अंकुश लगाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती  है। सोमवार को बीएचयू में भर्ती लल्लापुरा निवासी 76 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। जबकि 47 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 3158 लोगों के सैंपल लिए गए और 3209 की रिपोर्ट मिली है। रामजानकी धाम कालोनी शिवपुर, भुल्लनपुर, गोइठहां, काजीपुर खुर्द, सिगरा, एनडीआरएफ चौकाघाट, सारनाथ, मंडुवाडीह, मीरघाट, बदलापुर, बीएल डब्ल्यू, चांदपुर, दुर्गाकुंड में मरीज मिले हैं। इस दौरान 41 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किए गए। कुल 21387 में से 20583  डिस्चार्ज, 365 मरीजों की मौत के बाद अब 439 एक्टिव केस हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें