वहीं, नोडल अधिकारी और जिला प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट भी टीकाकरण की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे। पहले चरण में 18000 स्वास्थ्य कर्मियों को लगने वाले टीकाकरण के लिए अब तक दो दिन में चले अभियान 2075 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अब जबकि 15925 स्वास्थ्य कर्मी अभी भी बचे हैं, ऐसे में स्वास्थ्य की ओर से हर दिन 4500 मरीजों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखते हुए 28-29 जनवरी के साथ ही 4-5 फरवरी को भी टीका लगाया जाएगा।
शासन को जवाब देने की तैयारी
टीकाकरण में पहले से तय लक्ष्य के सापेक्ष कम टीकाकरण होने से नाराज अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सीएमओ से जो रिपोर्ट तलब की थी, उसे भेजने की तैयारी चल रही है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव को भेजी गई रिपोर्ट में जहां केंद्रवार टीकाकरण की जानकारी दी गई है, वहीं आने वाले दिनों में टीकाकरण के लक्ष्य से भी अवगत कराया गया है। बताया कि बीएचयू समेत जिन केंद्रों पर लक्ष्य से कम टीके लगे हैं, वहां व्यवस्था में लगे विशेष लोगों को विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया है।