फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Varanasi: रामनगर अस्पताल व बाबतपुर एयरपोर्ट पर मिले संक्रमित मरीज, दो की मौत, 104 पॉजिटिव

Tue, 06 Oct 2020 01:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को भी जिले में दो मरीजों की मौत हुई। वहीं रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और बाबतपुर एयरपोर्ट पर संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा करौंदी में तीन महिला-एक पुरुष समेत अलग-अलग जगहों से कुल 104 लोग संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन


नए मरीजों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या भी 14197 पहुंच गई हैं जबकि अब तक 231 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सोमवार को 3152 रिपोर्ट मिली है जबकि 4170 सैंपल लिए गए। बताया कि बीएचयू में भर्ती भेलूपुर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, हेरिटेज हॉस्पिटल में मालरोड कैंटोंमेंट निवासी 46 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। 118 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए और अस्पतालों से सात लोग डिस्चार्ज किए गए। इसके साथ ही कुल 14197 में 12407 डिस्चार्ज, 231 की मौत के बाद 1559 एक्टिव मरीज है।  

सीएमओ आफिस चितईपुर, शिवपुर में भी मिले मरीज

सोमवार को सीएमओ आफिस में एक कर्मचारी के साथ ही मंडुवाडीह, चितईपुर, शिवपुर, रोहनिया, दुर्गाकुंड, गोलाघाट रामनगर, डोमरी, अर्दली बाजार, संत रघुवरनगर, लक्ष्मीकुंड लक्सा, डीएल डब्ल्यू, 39 जीटीसी, सारनाथ में भी मरीज मिले हैं। इसके अलावा गांधीनगर कालोनी, रानीपुर, ढेलवरिया, शिवपुर, भेलूपुर, प्रज्ञानगर, पीएसी भुलनपुर में भी मरीज संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें