फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Upadate: वाराणसी में जमात या करीबियों से जुड़े पांच लोग मिले Corona positive, अब संख्या बढ़कर हुई 14  

Sat, 18 Apr 2020 02:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

वाराणसी जिले में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से प्राप्त सैंपल की रिपोर्ट्स के अनुसार पांच नए लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी पांचों का सबंध दिल्ली की जमात या उनसे संक्रमित हुए व्यक्तियों से है।  डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि  पहला व्यक्ति मदनपुरा निवासी 55 वर्षीय, दूसरा हैदराबाद निवासी 40 वर्षीय और तीसरा नक्की घाट निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग है। इन तीनों का पहला टेस्ट नेगेटिव आया था। 27 जमात के लोगों को शिवपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के ट्रेनिंग सेंटर पर ही रखा गया है। इन सब जमात के लोगों का दोबारा टेस्ट हुआ था। बाकी बचे 24 जमात के लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया है। इन तीनों पॉजिटिव मरीजों को तत्काल वापस दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस प्रकार वाराणसी में कुल पॉजिटिव केसेस की संख्या 14 हो गई है। 

विज्ञापन


डीएम ने आगे बताया कि इसके अलावा संक्रमित लोगों में दो बहन भाई हैं जिनमें चौथा एक 19 वर्षीय लड़का और पांचवां एक 21 वर्षीय लड़की है। ये दोनों पांडेय हवेली के एक ही घर के निवासी हैं। जमात में शामिल तेलंगाना की पांच महिलाएं इनके घर दो दिन तक रुकी थीं। जमात के लोग जिस भी मस्जिद या घरों में रुके थे उनके कांटेक्ट को ट्रेस किया गया था। इसी के अंतर्गत इनके सैंपल लिए गए थे। इन दोनों को भी दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करवा दिया गया है।

विज्ञापन

कोरोना का टेस्ट करते - फोटो : amar ujala
नक्की घाट निवासी के अलावा चार केस मदनपुरा के हॉटस्पॉट से ही संबंधित हैं। पांडे हवेली और जमात के नए पॉजिटिव व्यक्ति का घर और मस्जिद इस हॉटस्पॉट के बफर जोन में हैं और कुछ दिन पूर्व हुई बैरिकेडिंग के अंदर ही है। 

इसके साथ जमात में शामिल दो व्यक्ति, एक मदन पुरा निवासी और एक कर्नाटक का (दोनों मदनपुरा में कॉउंटेड) और इसके अलावा एक लोहता का मिलाकर कुल तीन व्यक्तियों की दूसरी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव आ गई है।यह तीन मरीज अब कोरोना पॉजिटव नही रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें