वाराणसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को 1,869 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, दस लोगों की मौत भी हुई है। सबसे ज्यादा 39 जीटीसी में 19, संकट मोचन मंदिर में 13, पहाड़िया बैंक कॉलोनी में भी 13, सीएमओ ऑफिस में दो और मेडविन हॉस्पिटल में 5 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर कुल 6091 लोगों की जांच की गई है। जबकि पहले के बचे कुछ सैंपल को मिलाकर 6,404 लोगों की रिपोर्ट मिली है। बुधवार को पांडेयपुर, शिवपुर, लंका, भोजूबीर, महमूरगंज, आवास विकास कॉलोनी पहाड़िया, सिगरा, लहुराबीर, बीएचयू कैंपस के साथ ही बीएलडब्ल्यू, लहुराबीर सिगरा सहित अन्य जगहों पर रहने वालों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
चार महिलाओं की भी मौत
दीनदयाल अस्पताल में भर्ती मुक्ति गंज निवासी 66 वर्षीय पुरुष, एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती बंगाली टोला निवासी 75 वर्ष की महिला, ईएसआईसी हास्पिटल में भर्ती 81 वर्ष की महिला और सिकरौल निवासी 70 वर्षीय पुरुष के अलावा बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती खेवली निवासी 67 वर्षीय पुरुष, महमूरगंज निवासी 44 वर्ष की महिला और बीएलडब्ल्यू में भर्ती भिखारीपुर निवासी 75 वर्ष की महिला, बीएलडब्ल्यू निवासी 39 वर्ष के पुरुष और 52 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 65 वर्ष पुरुष ने दम तोड़ दिया।