फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौत का रिकार्ड टूटा, एक दिन में सर्वाधिक 14 मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के साथ अब मौत का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 13 लोगों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को अब तक के कोरोना काल में एक दिन सर्वाधिक 14 मरीजों की मौत हुई। जबकि अलग-अलग जगहों से 13 84 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमित मरीजो के साथ ही मौत की संख्या बढ़ी है। अब तक इस महीने में 163 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें जिसमें 90 से ज्यादा पुरुष है। इधर स्वास्थ विभाग की ओर से बुधवार बृहस्पतिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सबसे ज्यादा तिब्बती अध्ययन संस्थान सारनाथ में 28 लोग, 34 वी वाहिनी पीएसी में 5 और 36 वीं वाहिनी पीएसी में चार जबकि आइएमएस बीएचयू में चार लोगों और बीएचयू अस्पताल में जांच कराने वाले 30 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा नगवा में 12,रानीपुर में 13 सहित अलग अलग जगहों पर भी रहने वाले लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

------
अस्पतालों से 113 की छुट्टी 2087 होम आइसोलेशन में स्वस्थ
जिले के अलग-अलग कोविड अस्पतालो में भर्ती कुल 113 लोगों को बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज किया गया है। यह एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है जब अस्पतालों से इतनी बड़ी संख्या में मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। उधर 2087 लोगों को होम आइसोलेशन में भी स्वस्थ घोषित किया गया है। अब नए मरीजों के मिलने के बाद 63726 कुल संक्रमित में 46485 के डिस्चार्ज, 543 की मौत के बाद 16698 एक्टिव मरीज है।
------
बीएचयू में 6,बीएलडब्ल्यू में पांच लोगों की मौत
बृहस्पतिवार को 1 दिन में सर्वाधिक 14 लोगों की मौत हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा बीएचयू में 6, बीएल डब्ल्यू में 5 जबकि दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 3 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।बीएचयू में भर्ती 22 वर्षीय पहाड़िया निवासी पुरुष, अशोक नगर निवासी 60 वर्षीय महिला, मीरपुर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, भेलूपुर की 74 वर्षीय महिला,नाटी इमली 70 वर्षीय महिला हर गिलट बाजार निवासी 70 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। इसके अलावा बीएलडब्ल्यू में भिखारीपुर निवासी 75 वर्षीय, नेवादा निवासी 76 वर्षीय,खजूरी निवासी 59 वर्षीय पुरुष, भुल्लनपुर निवासी 59 वर्षीय महिला,परमहंस नगर निवासी 76 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। दीनदयाल असप्ताल में कचहरी निवासी 60 वर्षीय और पांडेयपुर की 39 वर्षीय महिला जबकि राजेश्वरी निवासी 63 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।
विज्ञापन

----
छह दिन बाद भी सीटी स्कैन की रिपोर्ट का पता नही,परेशानी
वाराणसी।
बीएचयू पुस्तकालय में तैनात एक अधिकारी अपनी बिटिया की सीटी स्कैन की रिपोर्ट न मिलने से परेशान है। बताया कि उनके साथ साथ पूरा परिवार कोरोना संक्रमित है और होम आइसोलेशन में है। ऐसे में अपनी बेटी की रिपोर्ट के 6 दिन बाद भी ना मिलने के लेकर परिवार के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि पिछले शनिवार को ही उन्होंने अपनी और बिटिया की सीटी स्कैन बीएचयू में ही कराया। बताया कि 4 दिन बाद उनकी रिपोर्ट तो मिल गई लेकिन बेटी की रिपोर्ट का पता नही चल पा रहा है। एक ही दिन की जांच में क्यो देर हो रही है, यह समझ से परे है। बताया कि जल्द ही रिपोर्ट नही मिली तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें