फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन और मरीजो की मौत,93 मरीजो में संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार को 4 की मौत 139 नए मरीजों के बाद मंगलवार को भी एक अधिवक्ता समेत तीन मरीजों की मौत हो गई,जबकि 93 लोगो मे संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमे पांडेयपुर में एक किन्नर,डीएल डब्ल्यू कालोनी में चार,सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू में तीन,कैंसर हास्पिटल,मंडलीय और ईएसआई हास्पिटल में भी मरीज संक्रमित हुए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 961 सैम्पल की रिपोर्ट मिली। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि लक्सा के लक्ष्मीनगर निवासी 65 वर्षीय और मनोहरपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मरीज की बीएचयू और ककरमता निवासी 57 वर्षीय मरीज की एपेक्स हास्पिटल में मौत हो गई। अब तक 69 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नए मरीजो में डीएलडब्ल्यू रेलवे कॉलोनी में चार, कृष्ण विहार कॉलोनी,चितूपुर, खोजवा में एक- एक महिला और मंडलीय अस्पताल में एक महिला के साथ ही आवास विकास कॉलोनी पांडेयपुर में 37 वर्षीय किन्नर की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि सुश्रुत हॉस्पिटल बीएचयू में रहने वाले 3 जूनियर डॉक्टर और मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल नरिया में एक महिला, शिवदासपुर में एक महिला, सुंदरपुर, शिवपुर भगवानपुर और नाली पुर में एक-एक महिला के साथ ही नदेसर, चितूपुर, बुलानाला में एक- एक पुरुष, गैलेक्सी हॉस्पिटल,ईएसआई हास्पिटल में एक पुरुष और मेडविन हॉस्पिटल म दो लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा जवाहर नगर एक्सटेंशन में एक महिला,भेलूपुर में दो महिला, न्यू लोको रेलवे कॉलोनी लहरतारा में एक पुरुष, खोजवा बाजार,गांधी नगर कॉलोनी सिगरा, सोएपुर,काजी सादुल्लापुर में दो, सेंट जॉन्स कॉलोनी मड़ौली में एक, सराय नंदन खोजवा में एक,शिवपुर, सोनारपुरा, नदेसर,डीएलडब्लू में एक-एक मरीज के साथ ही पहाड़ी गेट डीएलडब्लू के पास 2 मरीज मिले हैं। नायब तहसीलदार सदर ऑफिस और मयूर विहार कॉलोनी नवलपुर, बंगाली टोला,पांडेय हवेली में भी एक-एक मरीज मिले हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 3235 हो गई है, जबकि कुल 1835 मरीजों के डिस्चार्ज 69 की मौत के बाद 1421 एक्टिव केस हैं।
कोरोना को मात देकर घर लौटे 47 मरीज
मंगलवार को कोरोना मात देकर 47 मरीज हॉस्पिटल से घर लौटे जबकि पहले से होम आईसोलेशन में रहने वाले 88 मरीज भी स्वस्थ घोषित किए गए। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कुल 135 मरीज डिस्चार्ज हुए। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले 45 मरीजों में सेंट मैरी और दीनदयाल हॉस्पिटल से 18-18, आयुर्वेदिक कॉलेज से 3, बीएचयू से दो,एपेक्स-मैरिडियन से एक-एक और डीएलडब्लू हॉस्पिटल से 4 मरीज डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को 8898 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग को अब भी 8898 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को अलग-अलग जगहों से कुल 2323 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। सीएमओ ने बताया कि कुल 56630 मरीजों में 47732 की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 8898 की रिपोर्ट मिलनी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें