फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व को मुक्ति दिलाने के लिए वाराणसी में शुरू हुआ कोरोना निवारण यज्ञ

Sat, 14 Mar 2020 03:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंत्रोच्चारण करते ब्राह्मण - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पूरे विश्व के लिए कोरोना वायरस महामारी जो हजारों लोगों की जान ले चुका है उससे निजात दिलाने के लिए बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में पवनपुत्र हनुमान जी का पूजन व हवन शुरू हुआ। काशी के साथ संपूर्ण भारत में कई जगहों पर हनुमान जी से कोरोना वायरस को नष्ट करने के लिए प्रार्थना की जा रही है।

विज्ञापन

 

कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए शनिवार को बीएचयू स्थित तारा नगर कॉलोनी के वेद मंदिर में वैदिक अनुष्ठान आरंभ हुआ। वैदिक एजुकेशनल रिसर्च सोसायटी के तत्वावधान में 51 वैदिक ब्राह्मणों ने जगतशिष्य वेद मंदिर में सप्त दिवसीय श्री हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ कर दिया है।
 

विज्ञापन

मंत्रोच्चारण करते ब्राह्मण - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य पंडित शिवपूजन शास्त्री के सानिध्य में ब्राह्मणों ने मंत्र के साथ हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया और अनुष्ठान की पूर्णाहुति 20 मार्च को होगी। पंडित शिवपूजन शास्त्री ने बताया कि संकल्प के साथ हनुमान हनुमान चालीसा का पाठ करने से कोरोना वायरस के प्रकोप से मुक्ति की कामना की जा रही है।

यह आयोजन संपूर्ण भारत में कई स्थानों पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने लोगों के कल्याण के लिए विषपान कर लिया था उसी तरह से उनके रुद्रावतार पवन पुत्र हनुमान पूरे विश्व की रक्षा के लिए कोरोना वायरस को नष्ट करेंगे। यह मानव के कुकर्म का ही फल है। हम शाकाहार के बजाय मांसाहार प्रवृत्ति की ओर बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण यह सब हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें