फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : दक्षिण भारत के भ्रमण पर गए पार्षद को कोरोना होने की फैली अफवाह, हड़कंप

Mon, 23 Mar 2020 07:28 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

दक्षिण भारत के नगर निगम भ्रमण पर गए वाराणसी नगर निगम के 39 पार्षदों में से एक गढ़वासी टोला के पार्षद संतोष शर्मा को कोरोना होने की अफवाह फैल गई। इसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गढ़वासी टोला स्थित पार्षद के घर पर पहुंची। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी आवश्यक जांच की। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। साथ ही उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की कड़ी हिदायत दी गई।

इस संबंध में पार्षद ने बताया कि किसी ने पुलिस को टेलीफोन किया था, जिसके बाद सुबह से ही फोन आने लगे हैं। उधर टूर का नेतृत्व कर रहे भाजपा पार्षद राजेश यादव चल्लू ने बताया कि टूर पर जाने वाले सभी पार्षद नगर निगम और प्रशासन की कार्यशैली से नाराज हैं। उनका कहना है कि एयरपोर्ट पर ही जांच करा लेते तो आज इतनी समस्या न होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें