फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ब्रिटेन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि से मचा हड़कंप, जीनोम टेस्ट के लिए पुणे भेजा जाएगा सैंपल

Fri, 01 Jan 2021 09:23 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना का नया खतरा - फोटो : iStock
विज्ञापन

वाराणसी में ब्रिटेन से लौटे एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। संबंधित युवक रहने वाला तो मिर्जापुर का है लेकिन सुंदरपुर स्थित ससुराल में पिछले 2 सप्ताह से रह रहा था। उसमें स्ट्रेन का संक्रमण है या नहीं इसके बारे में सही जानकारी के लिए उसके जीनोम का सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा। फिलहाल बीएचयू में उसको भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में शुरू स्ट्रेन का दायरा सभी देशों में बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक करीब 49 लोग ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, यूके समेत अन्य देशों से लौटे हैं। सभी की जांच रिपोर्ट अब तक नेगेटिव आई थी जिससे स्वास्थ विभाग राहत की सांस ले रहा था। इस बीच नए साल के पहले दिन  मिर्जापुर निवासी युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन

ब्रिटेन से लौटने के बाद मिर्जापुर के सीखड़ ब्लाक के बशारतपुर गांव निवासी युवक सुंदरपुर स्थित ससुराल में परिवार वालों के साथ रह रहा था। बीएचयू से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से संबंधित मरीज को मिर्जापुर से बीएचयू में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं परिवार के लोगों को भी दीनदयाल अस्पताल में मेडिकल क्वारंटीन करने की तैयारी है।
ब्रिटेन से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की रिपोर्ट बीएचयू से  मिली है। मिर्जापुर सीएमओ से बातचीत के बाद उसे बीएचयू में भर्ती कराया जा रहा है। सुंदरपुर ससुराल में जहां वह रहता था, वहां परिवार वालों की भी सैंपलिंग कराई जा रही है। उसके जीनोम का सैंपल पुणे भेजा जा रहा है।वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। -डॉ. एके मौर्या, प्रभारी सीएमओ, वाराणसी

जिले में लौटे 49 लोगों की सेहत की हो रही मॉनिटरिंग

ब्रिटेन, नाइजीरिया, यूके समेत अन्य जगहों से स्ट्रेन के डर से लौटे 49 लोगों की सेहत की रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है। सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय के नेतृत्व वाली टीम संबंधित मरीजों से फोन पर बातचीत कर उनका फीडबैक ले रही है। जिले में अब तक जितने लोग लौटे हैं सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें