ब्रिटेन से लौटने के बाद मिर्जापुर के सीखड़ ब्लाक के बशारतपुर गांव निवासी युवक सुंदरपुर स्थित ससुराल में परिवार वालों के साथ रह रहा था। बीएचयू से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से संबंधित मरीज को मिर्जापुर से बीएचयू में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं परिवार के लोगों को भी दीनदयाल अस्पताल में मेडिकल क्वारंटीन करने की तैयारी है।
ब्रिटेन से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की रिपोर्ट बीएचयू से मिली है। मिर्जापुर सीएमओ से बातचीत के बाद उसे बीएचयू में भर्ती कराया जा रहा है। सुंदरपुर ससुराल में जहां वह रहता था, वहां परिवार वालों की भी सैंपलिंग कराई जा रही है। उसके जीनोम का सैंपल पुणे भेजा जा रहा है।वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। -डॉ. एके मौर्या, प्रभारी सीएमओ, वाराणसी
जिले में लौटे 49 लोगों की सेहत की हो रही मॉनिटरिंग
ब्रिटेन, नाइजीरिया, यूके समेत अन्य जगहों से स्ट्रेन के डर से लौटे 49 लोगों की सेहत की रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है। सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय के नेतृत्व वाली टीम संबंधित मरीजों से फोन पर बातचीत कर उनका फीडबैक ले रही है। जिले में अब तक जितने लोग लौटे हैं सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।