बस में बिना मास्क के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बस अड्डे में ऐसा लगा जैसे संक्रमण का खतरा ही नही
कैंट रेलवे स्टेशन और कैंट रोडवेज बस अड्डे में शुक्रवार की दोपहर ऐसा लगा जैसे कि कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप अब खत्म हो गया है। एक स्थान से दूसरे स्थान आने-जाने वाले लोग भी बगैर मास्क के ही दिखे। लोग न खुद से फिक्रमंद दिखे और ना कोई उन्हें टोकते हुए दिखा।
अस्पताल में भी लापरवाही बरत रहे लोग
अस्पतालों में वैसे भी तरह-तरह के संक्रमण का खतरा रहता है। इसके बावजूद बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को उमड़ी भीड़ में दो-तिहाई से ज्यादा लोग बगैर मास्क के ही थे। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन भी कहीं नहीं दिखा और लोग जहां-तहां पान मसाला खाकर थूकते हुए भी दिखे। इस बीच अस्पताल में मौजूद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी बगैर मास्क पहने लोगों को रोक-टोक नहीं रहे थे।
हमें अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खुद सतर्क रहना चाहिए। मास्क पहन कर ही बाहर निकलना चाहिए। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को कहा गया है कि वह अपने थाने के पुलिसकर्मियों को आगाह करें कि सार्वजनिक स्थान पर यदि कोई बगैर मास्क के दिखे तो उसे वह टोके और समझाएं। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी जागरूक करते रहें। - अमित पाठक, एसएसपी