फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: कोरोना संक्रमित शाहगंज के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह का निधन, आरएमएल में थे भर्ती

Sun, 06 Sep 2020 01:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
चेयरमैन फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह(77) का शनिवार की रात निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और पिछले 15 दिनों से लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

शाहगंज के पुराना चौक निवासी जितेंद्र सिंह गल्ला के बड़े कारोबारी थे। वर्ष 2011 से 2016 तक वह नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रहे। वह व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। काफी समय से वह शुगर और गुर्दे की बीमारी से ग्रसित थे।


हालत ज्यादा बिगड़ने पर करीब 15 दिन पहले परिजन उन्हें लखनऊ ले गए। वहां राममनोहर लोहिया अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वेंटीलेटर पर रखकर उपचार किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर रात उनका निधन हो गया। जितेंद्र सिंह के दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र प्रेमजीत सिंह सेना में ब्रिगेडियर हैं और फिलहाल विदेश दौरे पर हैं। छोटे पुत्र इंजीनियर वीरेंद्र सिंह कारोबार में हाथ बंटाते हैं। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार लखनऊ में ही कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें