बच्ची के शरीर के तापमान की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या के साथ ही अब मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से 10 कोरोना संक्रमित मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। बुधवार को जहां दो मरीजों की मौत हुई, वही कुल 54 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से कुल 1982 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। फुलपुर निवासी 58 वर्षीय पुरूष और महमूरगंज के शिवराजनगर निवासी 58 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है। इसके बाद अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 48 हो गई हैं।
इसके अलावा चौक में बैंक आफ इंडिया में कार्यरत कर्मचारी, उपहार हास्पिटल, विश्वनाथ हास्पिटल नुआंव,शिवदापुर में एक महिला,पुरुष,पिंडरा में 82 साल के बुजुर्ग समेत तीन लोगों के साथ ही सिगरा, मंडुआडीह, चौक,भुल्लनपुर, सेवापुरी, चितईपुर,भगवानपुर, पांडेयपुर, रामनगर, चौकाघाट में भी महिला-पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। अस्पतालों से 40 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2450 हो गई है। इसमें 1041 के डिस्चार्ज, 48 की मौत के बाद 1361 एक्टिव केस रह गए हैं।