सुंदरपुर, सामने घाट, लंका, समर हॉस्टल लंका, चितईपुर, कोनिया, कज्जाकपुरा, चौकाघाट,तेलियाबाग, महमूरगंज, ट्रामा सेंटर सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू, फुलवरिया, नदेसर, पहाड़िया, भेलूपुर, बीएलडब्ल्यू, सिगरा, फतेहपुर में संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा बीएचयू, दयाल एनक्लेव, शिवपुर,ईएसआई हॉस्पिटल, पांडेपुर, महावीर कॉलोनी, विवेकानंदपुरम कॉलोनी, पांडेपुर, सिकरौल, रथयात्रा, तुलसीपुरसराय नंदन, ककरमता, बीएलडब्ल्यू, नदेसर, दुर्गाकुंड, नवापुरा, सारनाथ व मानस नगर दुर्गाकुंड, टकटकपुर, सुसुवाही, सिगरा, चितूपुर, बीएचयू में रहने वाले लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बीएलडब्ल्यू में सर्वाधिक 50 हुए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में सबसे ज्यादा बीएलडब्ल्यू में 50 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 18 साल से कम उम्र के पांच बच्चे भी शामिल हैं, जबकि कुछ महिलाओं की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कई दिनों से बीएलडब्ल्यू में रहने वाले लोग जिस तरह संक्रमित हो रहे हैं, वह स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण भी बनी हुई है। इसके अलावा शंकर धाम कॉलोनी खोजवा में चार लोग संक्रमित हुए है।
बीएचयू में एक महिला समेत तीन की मौत
बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी कांप्लेक्स में भर्ती उपासना नगर अखरी निवासी 52 वर्षीय महिला समेत तीन की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 391 पहुंच गई है। महिला के अलावा अवधपुरी शिवाला निवासी 74 वर्षीय पुरुष और सिद्धगिरी बाग निवासी 67 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
काशी विद्यापीठ ब्लॉक में सबसे ज्यादा मिले 238 मरीज
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 696 मरीजों में सबसे ज्यादा काशी विद्यापीठ ब्लॉक में 238 मरीज मिले हैं। इसके बाद दूसरे जिलों के भी 122 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पहाड़िया में 13, भेलूपुर में 43, दुर्गाकुंड में 34 और माधवपुर में 45 जबकि शिवपुर में भी 21 लोग संक्रमित हुए।