फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की मुश्किलें बढ़ी, अब विभागवार देखे जाएंगे सिर्फ इतने मरीज 

Tue, 06 Apr 2021 09:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में लगी भीड़। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखे जाने की संख्या अब घटा दी गई है। अब ऑनलाइन बुकिंग में 150 की बजाय विभागवार 100 मरीज ही देखे जाएंगे।

विज्ञापन


पिछले दिनों तीन अप्रैल को कोविड केयर एवं निगरानी समिति की बैठक में इसका फैसला हुआ। अस्पताल के एमएस डॉक्टर एसके माथुर ने बताया कि बैठक में जो निर्णय लिया गया है, उसमें  आंको सर्जरी (कैंसर) को छोड़कर सभी विभागों में हर दिन किए जाने वाले ऑपरेशन की संख्या को भी मौजूदा क्षमता से घटाकर आधी करने या अधिकतम चार से पांच सर्जरी ही किए जाने का फैसला हुआ है।

हर सर्जरी में केवल एक ही ऑपरेशन टेबल को चालू रखा जाएगा। इसके अलावा शताब्दी सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में अलग-अलग भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के खून की जांच (सीबीसी, आरएफटी, एलएफटी) का सैंपल सीसीआई लैब सर सुंदरलाल अस्पताल को भेजा जाएगा जबकि अन्य सैंपल एमआरयू लैब को भेजे जाएंगे। सुपरस्पेशियलिटी में तैनात कर्मचारी सैंपल को संबंधित लैब में ले जाएंगे और टेस्ट रिपोर्ट भी प्राप्त करेंगे। उधर, बीएचयू के स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें आइसोलेशन की आवश्यकता है, उन्हें सर सुंदरलाल अस्पताल के स्पेशल वार्ड ए और बी के पहली मंजिल पर भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें