फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगा घाटों को भिखारी मुक्त करने के लिए नगर निगम ने चलाया अभियान

Tue, 06 Apr 2021 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi ghat - फोटो : istock
विज्ञापन

वाराणसी नगर निगम की ओर से काशी को भिखारी मुक्त करने लिए सोमवार से अभियान की शुरुआत की गई। दशाश्वमेध घाट पर अपना घर आश्रम के साथ मिलकर नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान यहां से 13 भिखारियों को सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन


फिलहाल सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। भिखारियों का इलाज करने के साथ ही सभी का पहले कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा।

आश्रम के संचालक नेत्र सर्जन डॉ निरंजन ने बताया दशाश्वमेध घाट पर अभियान शुरू किया गया है। काल भैरव मंदिर, अस्सी और संकट मोचन मंदिर पर भी अभियान चलेगा। दिव्यांगों, असहायों को अपना घर आश्रम में ही रखा जायेगा। जो स्वस्थ होंगे उन्हें परमानंदपुर आश्रय स्थल में रखा जाएगा। जो संतान या परिजन बुजुर्गों को भीख मांगने को छोड़ गये है। उन पर कार्रवाई भी प्रशासन करेगा।

समाजसेवी उद्यमी केशव जालान ने बताया कि देश विदेश के पर्यटक काशी आते हैं। इससे काफी छवि खराब होती हैं। भिखारियों को समाज से जोड़ते हुए उन्हें छोटे छोटे उद्योगों से जोड़ने के लिए कार्य सिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें