फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 56 दिन बाद कोरोना से एक की हुई मौत, इतने मिले पॉजिटिव 

Mon, 29 Mar 2021 03:08 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सावधान! वाराणसी जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को बीएचयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। वहीं दो साल के बच्चे समेत अलग-अलग जगहों से कुल 62 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 25 महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क हो गया है। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। रविवार को 56 दिन बाद एक मरीज की मौत हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को बीएचयू समेत अलग-अलग जगहों से कुल 2347 लोगों की कोरोना जांच की गई है, जबकि 4452 की रिपोर्ट मिली है। रविवार को पांडेयपुर, भोजूबीर, करौंदी, भदैनी, बड़ागांव, सुसुवाही, आईएमएस बीएचयू, महमूरगंज, रविंद्रपुरी, लंका, सिगरा, सुंदरपुर, मलदहिया, लक्शा, पांडेयपुर, सुसुवाही, हरतीरथ, भेलूपुर ब्रिज एनक्लेव, सुंदरपुर सहित अलग-अलग जगह से कुल 62 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि रविवार को होम आइसोलेशन में भर्ती 20 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि अस्पतालों में भर्ती चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 22479 पहुंच गई है। इसमें 21753 के डिस्चार्ज, 378 की मौत के बाद अब 348 एक्टिव केस हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें