फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना: संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार पार, पाबंदियां लगाने की तैयारी में प्रशासन

Sun, 09 Jan 2022 09:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ते-बढ़ते एक हजार के पार हो गई है। इसके साथ ही अब शासन के आदेश के अनुसार यहां पाबंदियां लगाने की तैयारी चल रही है। इसमें शहर में कई जगहों पर कोविड हेल्प डेस्क लगाने, स्वीमिंग पूल, जिम, वाटर पार्क बंद करना आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


हालांकि अभी पाबंदियां कब से लागू होंगी, इसका फैसला रविवार को काशी में दौरे पर आ रहे डीजीपी, मुख्य सचिव की बैठक के बाद होने की संभावना हैं।

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से चार जनवरी को जारी एक आदेश में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई थी। इसमें यह भी कहा गया था कि ऐसे जिले जहां एक हजार से अधिक एक्टिव केस हो जाएंगे वहां धार्मिक संस्थाओं, धार्मिक स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी।

इसके अलावा पुरातत्व विभाग के स्मारक, वन्य, प्राणी उद्यान चिड़ियाघर और क्लब में भी कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जानी है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, होटल के रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे। साथ ही शादी समारोहों में भी 100 से अधिक लोगों के लिए मॉस्क की अनिवार्यता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 390 नए मरीज मिलने के बाद अब जिले में एक्टिव केस 1011 हो गए हैं, ऐसे में जिला प्रशासन अब शासन की गाइडलाइन के अनुसार पाबंदिया लगाने की तैयारी में जुट गया है। पाबंदिया कब से लागू होंगी और इसमें क्या क्या रहेगा, इस पर फैसला रविवार को होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें