फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Varanasi : संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, आईजी आफिस में छह लोग समेत 182 मिले पॉजिटिव, एक की मौत

Sat, 01 Aug 2020 09:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • एसएसपी कैम्प आफिस में एक, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर आफिस में दो लोग हुए संक्रमित
  • मदर टेरेसा आश्रम की 15 महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को 172 मरीज मिलने के बाद शनिवार को भी एक मरीज की मौत और 182 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जो एक दिन में मरीजों के मिलने का सर्वाधिक आंकड़ा है। 

विज्ञापन


नए मरीजों में आईजी ऑफिस में छह, एसएसपी कैंप ऑफिस में एक, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में दो, मदर टेरेसा आश्रम में रहने वाली 15 महिलाओं के साथ ही पिंडरा तहसील में दो और अर्बन पीएचसी से जुड़े 10 लोग संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ विभाग को आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से शनिवार को 2759 सैंपल की रिपोर्ट मिली। 

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि खोजवा बाजार निवासी 70 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 59 हो गई है। इसके अलावा नए मरीजों में सुंदरपुर अमरावती कॉलोनी, सराय नंदन, महमूरगंज खोजवा बाजार,कृष्ण पुरी कॉलोनी सिगरा के साथ ही लहरतारा, आईजी ऑफिस में एक महिला समेत छह संक्रमित मिले हैं।

वहीं एसएसपी कैम्प आफिस में एक पुरुष ,न्यू कॉलोनी ककरमत्ता में एक जनरल स्टोर पर एक महिला, पुरुष के साथ ही विवेक नगर कॉलोनी, साकेत नगर, दारानगर, संकुल धारा पोखरा,जंसा, राजा तालाब कृष्णानगर सामने घाट के साथ ही चीफ प्रॉक्टर ऑफिस बीएचयू में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही नरिया, चौक नेवादा, हीरापुरा में भी मरीज मिले हैं। 

सीएमओ ने बताया कि मदर टेरेसा आश्रम शिवाला घाट में रहने वाली 15 महिलाएं भी संक्रमित हुई हैं। इसके अलावा शिवपुर,पहाड़िया, दुर्गाकुंड, शिवपुर,रोहनिया, रामनगर, चौबेपुर,मंडुआडीह, लालपुर के अलावा  विश्वनाथपुर में एक महिला, और एक पुरुष और शिवपुर में भी एक मरीज संक्रमित मिला है। लालपुर में 3 साल की बच्ची समेत चार लोग,होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में एक पुरुष, करघना में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।  

पिंडरा तहसील में 2 लोग और रघुनाथपुर में एक महिला और दो पुरुष,सोनारपुरा, आवास विकास कॉलोनी दौलतपुर पांडेपुर में 4 लोग,शिवपुरवा महमूरगंज और शिवाजी नगर कॉलोनी छित्तूपुर ,हरि नगर कॉलोनी चंदवा, गोकुल नगर कॉलोनी महमूरगंज कृष्णापुरी कॉलोनी सिगरा, महावीर विहार रथयात्रा, कमच्छा सब्जी मंडी, काशीराम आवास शिवपुर के साथ ही गैलेक्सी हॉस्पिटल में भी एक युवक संक्रमित हुआ है। 
विज्ञापन

सदर बाजार के वार्ड नंबर 6 में दो महिलाएं,एक पुरुष,सेंट्रल जेल में एक पुरुष, रॉयल रीजेंसी महमूरगंज में एक युवक, एडिशनल पीएचसी दांदूपुर से संबंधित 3 साल, 7 साल,9 साल की बच्ची समेत 10 लोग संक्रमित हुए हैं। तारा धाम कॉलोनी तुलसीपुर में 1 साल और 6 साल के बच्चे के साथ ही तीन लोग और अंधरापुल सदर बाजार में दो महिला,एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएमओ ने बताया कि नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2949 हो गई है। जिसमें 1135 के डिस्चार्ज, 59 की मौत के बाद 1755 मरीज एक्टिव केस है। वहीं शुक्रवार को सर्वाधिक ईएसआई हॉस्पिटल से 17 मरीजों समेत अलग-अलग अस्पतालों से कुल 32 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इसमे आयुर्वेद हास्पिटल और सेंट मैरी हास्पिटल से भी पांच-पांच मरीज घर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें