फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Varanasi:पूर्वांचल में कोरोना से 10 की मौत, 492 मरीज मिले

Tue, 11 Aug 2020 11:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में मंगलवार को कोरोना के 492 मरीज मिले, जबकि वाराणसी में तीन, मिर्जापुर में दो, बलिया, सोनभद्र, जौनपुर, भदोही और चंदौली में एक-एक को मिलाकर कुल 10 संक्रमितों की मौत हो गई। वाराणसी में 160, आजमगढ़ में 80, सोनभद्र में 59, जौनपुर में 50, बलिया में 48, मऊ में 36, मिर्जापुर में 34, भदोही 13 व चंदौली में 12 लोग संक्रमित मिले। पीड़ितों में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, बैंककर्मी, पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


वाराणसी में तमाम कवायदों के बाद भी न तो कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है और न ही मौतें रुक रही है। इस जिले में मंगलवार को 160 कोरोना मरीज मिले, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। मिर्जापुर में 34 मरीज मिले और दो संक्रमितों की मौत हो गई। सोनभद्र में जिला अस्पताल परिसर  स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती 60 वर्षीय रेणुकूट निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी समेत 59 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। जौनपुर में एक और मरीज के मौत की पुष्टि हुई। वह एल-2 अस्पताल में भर्ती था। 50 नए मरीज भी मिले हैं, जबकि 187 स्वस्थ हुए। बलिया में 48 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि गांगकिशोर गांव निवासी कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


भदोही में चिकित्सक और दो पुलिसकर्मियों समेत कोरोना के 13 नए मरीज सामने आए। भदोही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय निदूर के प्रधानाध्यापक की सोमवार को मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। आजमगढ़ में पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत 80 नये कोरोना संक्रमित मिले। मऊ में 36 संक्रमित मिले। इनमें स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें