फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Ballia: कोरोना से चार की मौत, 101 मरीजों के मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या हुई 2100

Thu, 06 Aug 2020 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले में गुरुवार को 101 लोग संक्रमित पाए गए। साथ ही जिला प्रशासन ने चार लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि भी की। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2100  हो गई है। 954 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 1123 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 23 लोगों की मौत की हो चुकी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि गुरुवार को पूरे जिले में एंटीजन, आरटी-पीसीआर और ट्रू नेट से कुल 1819 लोगों की जांच की गई। बुधवार को आरटी-पीसीआर से बीते दिनों में की गई कुल 51 लोगों की सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एंटीजन से 1229 लोगों की जांच की गई जिसमें 45 लोग पॉजिटिव पाए गए।

ट्रू-नेट से कुल 25 लोगों की जांच में पांच व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। आज पॉजिटिव मिले लोगों में नगर पंचायत सीयर के पांच व एसबीआई चिलकहर का एक कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा विकास खंड सीयर के 10, विकास खंड सोहांव का एक, रेवती के दो, पंदह के नौ, चिलकहर के तीन, हनुमानगंज के 16, दुबहर के दो, रसड़ा के पांच तथा विकास खंड बेलहरी के 14 पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें