फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी हॉस्पिटल के एकाउंटेंट में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ककरमता स्थित निजी हॉस्पिटल में डाक्टर के बाद अब यहां तैनात एकाउंटेंट की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आईसोलेशन वार्ड में भर्ती दो मरीजों को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को रविवार को छह लोगों की रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल के 23 वर्षीय एकाउंटेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। भेलुुपुर के लखराव में रहने वाले अकाउंटेंट का सैंपल पूर्व में इसी हॉस्पिटल के डाक्टर(आरएमओ) की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने की वजह से लिया गया था। बताया कि भेलूपुर में लखराव को नया हॉट स्पाट बनाया गया है। इसके अलावा ईएसआई हॉस्पिटल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कतुआपुरा और पारडीह निवासी दो मरीजों को लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। एक नया मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमित होने वालों की संख्या 237 हो गई है। इसमे 137 के डिस्चार्ज और पांच की मौत के बाद अब 95 आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें