वाराणसी। कोरोना के 208 नए मरीज मिलने के साथ ही कोरोना के कुल मरीजों की आंकड़ा 11 हजार के पार हो गया है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को एक मरीज की मौत भी हुई है।
39 जीटीसी में पांच जवान, होमी भाभा कैंसर हास्पिटल में चार, लाजपतनगर में छह सहित अलग-अलग जगहों से नए मरीज मिले हैं। मंडुवाडीह निवासी 44 वर्षीय पुरुष की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग अलग जगहों से कुल 3621 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 168 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए और 13 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया कुल। अब 11089 मरीजों में, 9239 लोग डिस्चार्ज, 182 की मौत के बाद 1668 एक्टिव केस हैं।
बीजेपी आफिस, बीएचयू में मिले संक्रमित
स्वास्थ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार गुलाब बाग बीजेपी ऑफिस के साथ ही लाजपत नगर, अवध गरबी, न्यू टीचर फ्लैट बीएचयू , सेंट जॉन्स कॉलोनी मंडोली, स्वास्तिक पैराडाइज, मौलवीबाग, डीएल डब्ल्यू, रानी का बगीचा बेनीपुर में पांच, लहंगपूरा में चार लोग संक्रमित मिले हैं। उधर जवाहर नगर भेलूपुर, चुरामन पुर, लहरतारा, नदेसर, टकटकपुर, डीआईजी कॉलोनी, सारनाथ, पुलिस लाइन, अस्सी, खोजवा, न्यू कॉलोनी ककरमता, बिर्दोपुर, आवास विकास कॉलोनी, रघुवंश नगर, कामधेनू अपार्टमेंट, मोहिनी कुंज, पहाड़ी गेट, नरिया बीएचयू, रश्मि नगर लंका के साथ ही रामनगर, उत्तर रेलवे कॉलोनी, तारा नगर कॉलोनी खजूरी सारनाथ में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।