फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लैब बाइक से भी होगी जांच, मिलेगा परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों को खून की जांच और सामान्य बीमारियों के बारे में परामर्श दिलाने के उद्देश्य से मोबाइल लैब बाइक की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय ने ऑनलाइन मोबाइल लैब बाइक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि शहर के वार्ड और गांव में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत ही लोगों को घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड जांच की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि गांव और शहरों में घूम-घूम कर ऑन द स्पॉट मोबाइल लैब के माध्यम से 76 तरह की ब्लड जांच की सुविधा मिलेगी। आईसीएमआर से अधिकृत इस प्रोजेक्ट का भागलपुर-बक्सर में हाल ही में शुभारंभ किया गया था। यह फायदेमंद होगा। इसके अलावा जो मरीज हैं उन्हें एम्स पटना के चिकित्सकों द्वारा टेलीमेडिसिन की सुविधा भी दी जाएगी। दवा आदि का पर्चा भी प्रिंट निकल कर दिया जाएगा।
आईआईआईटी भागलपुर में सुरक्षित रहेगा रिकार्ड
सभी मरीजों का रिकॉर्ड आईआईआईटी भागलपुर के सर्वर और मुख्य डाटा सेंटर पर भी संरक्षित होगा। मरीजों को डाक्टर का पर्चा भी दिया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ ही पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, कैंट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी अशोक धवन, केदारनाथ सिंह, लक्ष्मण आचार्य, एम्स पटना के निदेशक डॉ. पीके सिंह, आईआईटी भागलपुर निदेशक प्रो. अरविंद चौबे, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें