फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड से हटा पीपीई किट, पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट में बने कोविड हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड में पीपीई किट फेंके जाने, साफ सफाई न होने की समस्या सामने आने के बाद बेड पर पड़े पीपीई किट को हटवा दिया गया। साथ ही वार्ड में सफाई व्यवस्था भी पटरी पर लौट आई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों से फीडबैक भी लिया गया।
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर खानपान, साफ सफाई, सुविधाएं मुहैया कराए जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लेकिन जिस तरह इसका पालन होना चाहिए, वैसा नहीं हो पा रहा है। चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में बने कोविड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में नियमित सफाई न होने से गंदगी, बेड पर पीपीई किट फेंके जाने और खानपान की व्यवस्था ठीक न होने को लेकर मरीज परेशान थे।
अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में समस्या से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद सुबह ही अस्पताल प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड में पड़ी गंदगी को हटवाया। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी दिन में फोन कर साफ सफाई, खानपान, डॉक्टर के आने, जांच आदि का फीडबैक भी लिया गया।
विज्ञापन

हर दिन आइसोलेशन वार्ड में सैनिटाइजेशन, समय से खानपान देने के साथ ही साफ सफाई भी करवाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन के लिए आने वाले कर्मचारी पीपीई किट छोड़कर चले जा रहे हैं। ऐसा न करने के लिए उन्हें कई बार कहा जा चुका है। - प्रो. नीलम गुप्ता, प्राचार्य, आयुर्वेद कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें