फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में भी होगा कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के साथ ही ऐसे स्कूल-कॉलेजों की सूची बनाई जा रही है, जहां मरीजों को रखकर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में करीब 15 स्कूल-कालेज और चिह्नित किए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर 2000 बेड लगाए जा सकेंगे और इनको एल-1 फैसिलिटी अस्पताल (ईएसआई हॉस्पिटल) से अटैच किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी बीएचयू, ईएसआई हॉस्पिटल, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। नवोदय विद्यालय, आरएफपीटीसी शिवपुर में क्वारंटीन करने की व्यवस्था है। आने वाले दिनों में यदि आपात स्थिति सामने आती है तो स्कूल-कॉलेजों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भर्ती कर इलाज किया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, आर्य महिला पीजी कॉलेज, आर्य महिला इंटर कालेज समेत कुछ अन्य स्कूल, कॉलेजों को तैयारी के लिए पत्र भेजा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका प्रयोग किया जा सके। यहां बेड लगवाकर इलाज की सुविधा दी जाएगी। इन स्कूल कॉलेजों को ईएसआई हॉस्पिटल से अटैच किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों में लोगों को क्वारंटीन क़रने की सूची दी जा चुकी है। अस्थायी जेल भी स्कूलों में बनाई गई है। -डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें